वॉर्डन की असंवेदनशीलता पर भड़के छात्र, NIT Trichy में मचा हंगामा!

BY: Shrishti

30/08/24

pic by: X

NIT त्रिची के महिला हॉस्टल में WiFi इंस्टॉल करने आए एक व्यक्ति ने छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न किया।

pic by: X

जब छात्रा ने हॉस्टल वॉर्डन को घटना की जानकारी दी, तो वॉर्डन ने छात्रा के कपड़ों पर सवाल उठाए।

pic by: X

इस घटना के बाद, NIT त्रिची में छात्रों ने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया। लगभग 500 छात्रों ने हॉस्टल प्रशासन और संस्थान की सुरक्षा व्यवस्था की आलोचना करते हुए धरना दिया।

pic by: X

पुलिस अधीक्षक वी वरुण कुमार ने मामले में हस्तक्षेप किया और छात्रों को आश्वासन दिया कि सुरक्षा खामियों को दूर किया जाएगा। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

pic by: X

छात्रों के गुस्से के बाद, वॉर्डन ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। NIT त्रिची के डायरेक्टर ने भी सुरक्षा उपायों को सख्त करने का वादा किया।